
टीकमगढ़, 09 अप्रैल 2025/ कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के निर्देशानुसार मुख्य नगर पालिका अधिकारी ओमपाल भदौरिया द्वारा नगर भ्रमण के दौरान कई वार्डां की सफाई का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सैलसागर चौराहा पर विशेष सफाई कराई गई, जिसमें नाला नालियों की सफाई, कचरा घरों की सफाई, मुख्य मार्गां की सफाई कराई गई। साथ ही विभिन्न वार्डा में सफाई व्यवस्था व पेजयल व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अनीष पार्षद सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल रहे।