

टीकमगढ़, 12 अप्रैल 2025/कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के दिशा निर्देशन और मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद् जिला समन्वयक डॉ सुनील कटियार के मार्गदर्शन में जल गंगा संवर्धन अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज म.प्र. जन अभियान परिषद और नगर पंचायत के संयुक्त तत्वाधान में जल गंगा संवर्धन अभियान अन्तर्गत जल संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन जतारा के मदन सागर तालाब के घाटों की साफ सफाई कर ,जलकुंभी निकाली गई। साथ ही स्थानीय लोगों को जल संरक्षण की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में समाज के लोगों को तालाब के किनारे गंदगी नहीं फैलाने की शपथ दिलाई गयी। परामर्शदाता नवल सक्सेना ने कार्यक्रम का संचालन किया। परामर्शदाता धीरज साहू ने सभी लोगों को तालाब के चारों ओर स्वच्छता बनाऐ रखने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर जतारा के मीडिया बंधुओं ने भी मदन सागर तालाब के संरक्षण और संवर्धन के लिए सक्रियता के साथ श्रमदान किया।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष अनुराग नायक, सीएमओ रामस्वरूप पटेरिया, म.प्र. जन अभियान परिषद ब्लॉक समन्वयक राजकुमार जैन, नायाब तहसीलदार निकेत चौरसिया, नवांकुर संस्था प्रमुख और मंडल अध्यक्ष रोहित चौरसिया, नगर पंचायत अध्यक्ष रामजी नायक तथा मानवधिकार संगठन के प्रदेश प्रमुख, सचिव रामरतन दीक्षित सहित अनेक गणमान्य एवं केवट समाज के लोग उपस्थित रहे।